Skip to Content

History of Baba Rajpuri JI

भारत की धरती पर हरियाणा में श्री श्री, 1008, बाबा राजपुरी एक सिद्ध व् एक सम्मानित संत थे । जिनके देशभर में लगभग 366 धूणे (पवित्र स्थान/मठ) स्थापित किए थे ।जो आज भी प्रज्ज्वलित रहते हैं। ये मुख्य रूप से हरियाणा ,पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और यूपी सहित देश के कई हिस्सों में हैं। मुख्य केंद्र; गाँव बाबा लदाना (कैथल, हरियाणा) - यह मुख्य तपोस्थली है।

प्रमुख स्थान गाँव बाबा लदाना , जहाँ माता हिंगलाज (52 शक्तिपीठों में से एक) की पूजा की जाती है। हर साल दशहरा, एकादशी और द्वादशी पर लदाना डेरे में तीन दिवसीय विशाल मेला लगता है, जहाँ श्रद्धालु पशुओं की सुख-समृद्धि के लिए दूध, आटा और घी चढ़ाते हैं।                                     

बाबा राजपुरी का 550 वर्ष से गाँव बाबा लदाना डेरा पशु कल्याण के लिए प्रसिद्ध है। क्योकि  यहाँ बाबा राजपुरी का जन्मस्थान और सबसे मुख्य साधना स्थल है,उनकी समाधि और एक ऐतिहासिक डेरा है और जहाँ अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित रहती है।

बाबा राजपुरी से जुड़े मुख्य स्थान और विवरण:

मुख्य केंद्र (डेरा): गाँव बाबा लदाना (कैथल, हरियाणा) - यह मुख्य तपोस्थली है।

अन्य केंद्र (धूणे/मठ): मान्यता के अनुसार, बाबा ने अपने जीवन में 366 स्थानों पर धूणे स्थापित किए थे, जो आज भी प्रज्ज्वलित रहते हैं। ये स्थान हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, और दिल्ली सहित,देश के कई राज्य में हैं।

महत्वपूर्ण धूणे:गाँव बात्ता (हरियाणा): यहाँ बाबा ने चोला धारण किया और गुरु संत सरस्वती पुरी से शिक्षा ली।

लदाना (कैथल): प्रमुख स्थान जहाँ माता हिंगलाज (52 शक्तिपीठों में से एक) की पूजा की जाती है।

पूजा स्थल: इन स्थानों को 'धूणे' कहा जाता है।

मुख्य मेले: हर साल दशहरा, एकादशी और द्वादशी पर लदाना डेरे में तीन दिवसीय विशाल मेला लगता है, जहाँ श्रद्धालु पशुओं की सुख-समृद्धि के लिए दूध, आटा और घी चढ़ाते हैं। 

DONATE